Patni Ko Ek Kitty Party Mein Jaana Hai

Patni Ko Ek Kitty Party Mein Jaana Hai

पत्नी को एक किटी पार्टी में जाना है। वह पति की राय ले रही है :

पत्नी :मैं कौन-सी साड़ी पहनूं? ये नीली वाली या लाल?
पति : नीली वाली।
पत्नी : लेकिन नीली वाली तो मैंने परसो भी पहनी थी।
पति : अच्छा तो लाल ही पहन लो।
पत्नी : अच्छा अब यह बताओ, लाल साड़ी के साथ सैंडल कौन- से
अच्छे लगेंगे? ये फूल वाले या प्लेन?
पति : प्लेन वाले।
पत्नी : अरे क्या! मैं पार्टी में जा रही हूं, कथा में नहीं।
थोड़ी तड़क -भड़क दिखनी चाहिए ना
पति : ताे ठीक है, फूल वाले पहन लो।
पत्नी : अच्छा बिंदी कौन-सी अच्छी लगेगी ?
ओवल शेप वाली
ये बड़ी या यह छोटी-सी?
पति : मेरे ख्याल से तो ओवल शेप वाली ठीक रहेगी।
पत्नी : तुम्हें फैशन का जरा. भी आइडिया नहीं है। मैंने जो साड़ी
पहनी है ना, उसमें तो ये छोटी ही अच्छी लगेगी।
पति : तो ठीक है, छोटी बिंदी ही लगा लो।
पत्नी : अच्छा, पर्स कौन-सा जमेगा? यह क्लच या . बड़ा हैंडबैग।
पति : क्लच ले लो।
पत्नी : अाजकल तो बड़े हैंडबैग का प्रचलन है।
पति : ताे अरे बाबा, वही ले जाओ, मुझे क्या करना।
बस पार्टी
को एंजॉय करना… ओके।
पत्नी पार्टी से लौटकर आ गई है
और बड़े गुस्से में है।
पति : क्यों, क्या हुआ?
पत्नी:तुम एक भी काम ढंग से नहीं कर सकते क्या?
पति : क्यों, कौन-सा काम?
पत्नी : पार्टी में सब मेरा मजाक
उड़ा रहे थे
कि कैसी साड़ी
पहनकर आ गई,
कैसी बिंदी लगाई।
पर्स और सैंडल पर भी कमेंट
पास किए।
पति :तो इसमें मेरा क्या दोष?
पत्नी : सब मैंने तुमझे ही पूछ
के किया।
ढंग से नहीं सुझा सकते थे
क्या ?
इससे तो अच्छा था
मैं खुद ही डिसाइड कर
लेती