TheFunnyJokes.in | Funny Picture, Jokes, NonVeg Jokes, Funny Videos, GIF Picture: Long Jokes

Mian-Biwi Ke Kisse

No comments :
Husband: Tumne Pada... Akhbaar Mein Likha Hai Taaje Survey
Se Pata Chala Hai Ki 25 Percent Auratein Maansik Bimari Ke
Liye Medicines Leti Hain?
Wife: Toh Ismein Khaas Kya Hai?
Husband: Yeh Toh Bada Hi Darawani Type Ki News Hai.
Wife: Kyun?
Husband: Iska Matlab Hua Ki 75 Percent Ladies Bina
Medicines Liye Ghoom Rahi Hain...!!!
Biwi Ne Namaaz Padhkar Dua Ke Liye Haath Uthaye, Par
Kuchh Nahin Manga Aur haath Neeche Kar Liye!
Shauhar Yeh Sab Dekh Raha Tha, Toh Puchh Baitha: Yeh Kya?
Dua Kyun Nahin Maangi?
Biwi: Maangne Hi Lagi Thi Ki 'Allah Aapki Tamaam Mushkilein
Khatam Kar De' Phir Socha, Kahin Mujhe Hi Kuchh Na Ho
Jaaye!
Patni: Aaakhir Aurat Kya-Kya Sambhaale...
Tumko Sambhaale,
Tumhare Bachche Sambhaale,
Tumhare Maa - Baap Ko Fambhaale
Yaa Phir Tumhara Ghar Sambhaale ???
Pati, Sukun Se: Agar Aurat Sirf Apni ZABAAN Sambhaal Le Toh
Baaki Sab Apne-Aap Sambhal Jaayega !!!

LOVE YOUR HUSBAND Because...

No comments :
LOVE YOUR HUSBAND
When he orders you to make tea or coffee.
He wants to feel fresh to listen to your nostop talks.
Love him if he looks at all the beautiful females.
He is just checking that you are still the best.
Love him if he criticize your cooking.
He is still improving his taste.
Love him if he snores at night and disturbs your sleep.
He is trying to prove that he is the most relaxed person after being married to you.
Love him if forgets to give you a gift on your birthday.
He is saving money for future.
Love him Because...
You don't have a Choice...
and killing is a legal offense

Sala Nishana Chuk Gaya || Fadu Jokes Must Read

No comments :
एक बार एक आश्रम में एक गुरु अपने शिष्यों को धनुष बाण चलाना सिखा रहा होता है, जिसमे से एक शिष्य निशाना लगता है परन्तु उसका निशाना चूक जाता है।
*
शिष्य: साला निशाना चूक गया।
गुरू: आश्रम मैं अपशब्द बोलना मना है अब मत बोलना।
*
शिष्य दोबारा निशाना लगता है और उसका निशाना फिर से चूक जाता है।
*
शिष्य: साला निशाना चूक गया।
गुरु: मैंने तुम्हे मना किया था फिर भी तुमने अपशब्द बोला, अब यदि तुमने फिर से यह अपशब्द बोला तो एक आकाशवाणी होगी और आकाश से एक बाण निकलेगा जो तुम्हारी आँख फोड़ देगा।
*
शिष्य तीसरी बार निशाना लगता है और तीसरी बार फिर उसका निशाना चूक जाता है।
*
शिष्य: साला फिर निशाना चूक गया।
*
तभी अचानक बिजली कडकती है और आकाश से एक बाण निकल कर गुरु की आँख मैं जाता है और साथ ही आकाशवाणी होती है;
*
*
आकाशवाणी: साला निशाना चूक गया।

Definitely Dead

No comments :

A woman brought a very limp duck in to Dr. Santa, a veterinary surgeon. As she laid her pet on the table, the vet pulled out his stethoscope and listened to the duck's chest.

After a moment or two, Santa shook his head sadly and said, "I'm sorry, your duck, Cuddles, has passed away."

The distressed woman wailed, "Are you sure?"

"Yes, I am sure. The duck is dead," replied Dr. Santa.

"How can you be so sure?" she protested.

"I mean you haven't done any testing on him or anything. He might just be in a coma or something."

Dr. Santa rolled his eyes, turned around and left the room. He returned a few minutes later with a black Labrador Retriever. As the duck's owner looked on in amazement, the dog stood on his hind legs, put his front paws on the examination table and sniffed the duck from top to bottom. He then looked up at Santa with sad eyes and shook his head. Santa patted the dog on the head and took it out of the room.

A few minutes later he returned with a cat. The cat jumped on the table and also delicately sniffed the bird from head to foot. The cat sat back on its haunches, shook its head, meowed softly and strolled out of the room.

Santa looked at the woman and said, "I'm sorry, but as I said, this is most definitely, 100% certifiably, a dead duck."

Dr. Santa turned to his computer terminal, hit a few keys and produced a bill, which he handed to the woman. The duck's owner, still in shock, took the bill.

"1500 Rs!" she cried, "1500 just to tell me my duck is dead!"

Santa shrugged, "I'm sorry. If you had just taken my word for it, the bill would have been Rs 250, but with the Lab Report and the Cat Scan, it's now 1500."

Diet Meal Plan

No comments :
Jeeto was very fat. She weighed 100 kilos, and she was getting heavier every month, so she went to see her doctor.

He said, "You need a diet, Jeeto, and I've got a good one here."

He gave her a small book and said, "Read this carefully and eat the things on page 21 every day. Then come back and see me in two weeks time."

Jeeto came again two weeks later, but she wasn't thinner, she was fatter. The doctor was surprised and said, "Are you eating the things on page 21 of the small book?"

"Yes, doctor," she answered.

The next day the doctor visited Jeeto during her dinner. She was very surprised to see him.

"Jeeto ," he said, "Why are you eating potatoes and bread? They aren't in your diet."

"But, doctor," Jeeto answered, "I ate my diet at lunch time, This is my dinner."

Ek Kisan Sharaab Piye Jaa Raha Tha

No comments :
एक किसान पास के शराबखाने में बैठा शराब पिए जा रहा था। एक व्यक्ति उसके पास आया और उसने पूछा‚ "अरे‚ इतने सुहावने दिन तुम यहां बैठे शराब क्यों पी रहे हो?"
किसान उदासी से बोला : मेरे भाई कुछ बातें ऐसी होती हैं जो समझायी नहीं जा सकतीं।
व्यक्ति पूछा : ऐसी भी क्या बात हो गयी भाई ?
किसान बोला : असल में आज मैं अपनी भैंस के पास बैठ कर दूध दुह रहा था। बाल्टी भरने ही वाली थी कि भैंस ने अपनी बायीं टांग उठायी और बाल्टी में मार दी।
व्यक्ति बोला : यह कोई बहुत बुरी बात तो नहीं है जिसके लिए शराब पी जाये ।
किसान फिर बोला : कुछ बातें ऐसी होती हैं जो समझायी नहीं जा सकतीं।
व्यक्ति ने फिर पूछा : तो फिर क्या हुआ ?
किसान बोला : मैंने उसकी बायीं टांग पकड़ी और बायें खंबे से बांध दी।
व्यक्ति पूछा : अच्छा फिर ?
किसान : फिर में बैठ कर दुबारा उसे दुहने लगा। जैसे ही मेरी बाल्टी भरने वाली थी कि भैंस ने अपनी दायीं टांग उठायी और बाल्टी में मार दी।
व्यक्ति : फिर से?
किसान बोला : हाँ मेरे भाई फिर से वही तो कह रहा हूँ कि कुछ बातें ऐसी होती हैं
जो समझायी नहीं जा सकतीं।
व्यक्ति बोला : अच्छा फिर तुमने क्या किया ?
किसान : इस बार मैंने उसकी दायीं टांग पकड़ी और दायें खंबे से बांध दी।
व्यक्ति : अच्छा उसके बाद ?
किसान : फिर से मैंने बैठकर दुहना शुरू कर दिया। फिर से जब बाल्टी भरने वाली थी कि बेवकूफ भैंस ने अपनी पूंछ मार कर बाल्टी लुढ़का दी।
व्यक्ति : हूं ऊं ऊं।
किसान : तुम नहीं समझोगे दोस्त क्योंकि कुछ बातें ऐसी होती हैं जो समझायी नहीं जा सकतीं।
व्यक्ति : फिर तुमने क्या किया?
किसान : फिर क्या। मेरे पास और रस्सी नहीं थी इसलिए मैंने अपनी बेल्ट निकाली आर उससे भैंस की पूंछ को पटरे से बांध दिया। उसी समय मेरा पैण्ट नीचे सरक गया और अचानक मेरी बीवी वहां आ पहुंची।
व्यक्ति सहानुभूति के साथ बोलता है - मैं समझ गया मेरे भाई तुम सही कहते हो कि कुछ बातें ऐसी होती हैं जो समझायी नहीं जा सकतीं .....।

Aaj Hamara Upavas Hai

No comments :
पति-. का बात है आज रोटी नाए बनायीं का..? जे रस अकेलो काये पी रई हैं.?
पत्नी, - आज हमाओ उपास है न..
पति-तो कछु खाए लेती काहे कू  भूखी है.
पत्नी- हओ तनक फलाहार कर लिओ है.
  4 केला
   2 अनार
  3 सेव
    हलुआ , साबुदान की खिचड़ी, सिंगाड़ा की पूड़ी बस लओ है..
धौताएं 1 गिलास दूध और
दो कप चाय पी लई हती..
अब जौ मुसंबी को रस पी रये..तो तुमने टोक दयो...
  आज ऊपास है न, सो कछु और नाएं खा सकत..
पति- तनक रबड़ी सबड़ी और ले लेतीं..
  पत्नी -हओ रात के ब्यारी के बाद रबड़ी खाउगी .. खानो एकइ टेम खा सकत ए..
पति- भाई भोतइ कठिन उपास है तुमाओ तो....
कोउ को बाप नाइँ कर सके ऐसो कठिन उपास..
देखियो.. कमजोरी नाए आ जाये तोए.
पत्नी-जई से तो बीच बीच में
बदाम काजू फांक लए..
पति- फिरउ. ख्याल रखियो अपनों..!

Chalaak Budhiya aur Bank Manager

No comments :
शहर के सबसे बड़े बैंक में एक बार एक बुढ़िया आई ।
उसने मैनेजर से कहा :- “मुझे इस बैंक में कुछ रुपये जमा करने हैं”

मैनेजर ने पूछा :- कितने हैं ?

वृद्धा बोली :- होंगे कोई दस लाख ।

मैनेजर बोला :- वाह क्या बात है, आपके पास तो काफ़ी पैसा है, आप करती क्या हैं ?

वृद्धा बोली :- कुछ खास नहीं, बस शर्तें लगाती हूँ ।

मैनेजर बोला :- शर्त लगा-लगा कर आपने इतना सारा पैसा कमाया है ? कमाल है…

वृद्धा बोली :- कमाल कुछ नहीं है, बेटा, मैं अभी एक लाख रुपये की शर्त लगा सकती हूँ कि तुमने अपने सिर पर विग लगा रखा है ।

मैनेजर हँसते हुए बोला :- नहीं माताजी, मैं तो अभी जवान हूँ और विग नहीं लगाता ।

तो शर्त क्यों नहीं लगाते ? वृद्धा बोली ।

मैनेजर ने सोचा यह पागल बुढ़िया खामख्वाह ही एक लाख रुपये गँवाने पर तुली है, तो क्यों न मैं इसका फ़ायदा उठाऊँ… मुझे तो मालूम ही है कि मैं विग नहीं लगाता ।

मैनेजर एक लाख की शर्त लगाने को तैयार हो गया ।

वृद्धा बोली :- चूँकि मामला एक लाख रुपये का है, इसलिये मैं कल सुबह ठीक दस बजे अपने वकील के साथ आऊँगी और उसी के सामने शर्त का फ़ैसला होगा ।

मैनेजर ने कहा :- ठीक है, बात पक्की…

मैनेजर को रात भर नींद नहीं आई.. वह एक लाख रुपये और बुढ़िया के बारे में सोचता रहा ।

अगली सुबह ठीक दस बजे वह बुढ़िया अपने वकील के साथ मैनेजर के केबिन में पहुँची और कहा :- क्या आप तैयार हैं ?

मैनेजर ने कहा :- बिलकुल, क्यों नहीं ?

वृद्धा बोली :- लेकिन चूँकि वकील साहब भी यहाँ मौजूद हैं और बात एक लाख की है, अतः मैं तसल्ली करना चाहती हूँ कि सचमुच आप विग नहीं लगाते, इसलिये मैं अपने हाथों से आपके बाल नोचकर देखूँगी ।

मैनेजर ने पल भर सोचा और हाँ कर दी, आखिर मामला एक लाख का था ।
वृद्धा मैनेजर के नजदीक आई और धीर-धीरे आराम से मैनेजर के बाल नोचने लगी । उसी वक्त अचानक पता नहीं क्या हुआ, वकील साहब अपना माथा दीवार पर ठोंकने लगे ।

मैनेजर ने कहा :- अरे.. अरे.. वकील साहब को क्या हुआ ?

वृद्धा बोली :- कुछ नहीं, इन्हें सदमा लगा है, मैंने इनसे पाँच लाख रुपये की शर्त लगाई थी कि आज सुबह दस बजे मैं शहर के सबसे बड़े बैंक के मैनेजर के बाल नोचकर दिखा दूँगी ।

ठोको ताली – एक दम ताजा है…!!

Scooter Stand Kaha He | Latest Jokes In Hindi

No comments :
एक आदमी स्कूटर पर बैठ कर पिक्चर हाल के सामने सरदार से पूछ बैठा :-

आदमी :- भाईसाहब , स्कूटर स्टैंड कहाँ है ?

सरदार  :- भाईसाब , पहले आप अपना नाम बताइये ?

आदमी :- रमेश !

सरदार  :- आपके माता पिता क्या करते हैं ?

आदमी :- क्यों ? वैसे भाईसाब मैं , लेट हो जाऊंगा और पिक्चर शुरू हो जाएगी !

सरदार  :- तो जल्दी बताओ ??

आदमी :- मेरी माँ , एक डॉक्टर हैं और मेरे पिता जी इंजीनियर हैं ! अब बता दीजिये ?
सरदार  :- आपके नाम कोई जमीन जायजाद है ?
आदमी :- हाँ , गांव में एक खेत मेरे नाम है ? प्लीज़ भाईसाब अब बता दीजिये स्कूटर का स्टैंड कहाँ है ?
सरदार  :- आखिरी सवाल , तुम पढ़े लिखे हो ?
आदमी :- जी हाँ ! मैं, MBA कर रहा हूँ ! अब बताइये जल्दी से !
सरदार  :- भाईसाब , देखिये आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि इतनी अच्छी है ,
आपके माता पिता दोनों उच्च शिक्षित हैं , आप खुद भी इतने पढ़े लिखे हैं ,
पर मुझे अफ़सोस है कि आप इतनी सी बात नहीं जानते कि....
स्कूटर का स्टैंड उसके नीचे लगा होता है ,.....

Funny Naughty Joke – Naukar aur Malik

No comments :
रामू जिस घर में काम करता था, उस घर के मालिक
की व्हिस्की की बोतल से एक-दो पैग चुराकर पी
लेना और फिर उतना ही पानी बोतल में मिला देना,
उसकी आदत थी।

मालिक को उसपर शक था लेकिन फिर भी उसने
कुछ नहीं कहा।

लेकिन जब ये रोज की ही बात हो गई तो एक दिन
जब मालिक अपनी पत्नी के साथ ड्राइंग रूम में बैठा था,
उसने वहीं से अपने नौकर रामू को जोर से
आवाज लगाई जो किचन में खाना बना रहा था।

मालिक(चिल्लाकर)—” रामू….”

रामू(किचन से)—” हाँ….मालिक ? ”

मालिक—” मेरी बोतल से किसने व्हिस्की
निकालकर पी और फिर पानी मिला दिया है ? ”

किचन से कोई जवाब नहीं मिला।

मालिक ने फिर अपना प्रश्न दोहराया लेकिन कोई
जवाब नहीं मिला।

मालिक बेहद गुस्से में किचन में पहुँचा और रामू पर
चिल्लाया—” ये क्या हो रहा है ? मैंने जब तेरा नाम
लिया तो तूने जवाब दिया लेकिन जब मैंने फिर कुछ
पूछा, फिर दोबारा पूछा तो तू जवाब नहीं दे रहा।
क्यों ?? ”

रामू—” वो ऐंसा है मालिक, कि, इस किचन में
आपको आपका सिर्फ नाम ही सुनाई देता है, और
कुछ नहीं। ”

मालिक—” ये कैसे संभव है ? ठीक है, मैं तुझे गलत
साबित करता हूँ। तू जा और ड्राइंग रूम में मालकिन
के पास जाकर मुझे आवाज लगा और फिर कुछ और
भी पूछ। मैं यहाँ किचन में सुनता हूँ। ”

रामू ड्राइंग रूम में मालकिन के पास गया और वहाँ
से मालिक को पुकारा—” मालिक…..”
मालिक( किचन से )—” हाँ….. रामू ? ”

रामू—” अपने घर की नौकरानी को मोबाइल किसने
दिलाया ? ”
किचन से कोई जवाब नहीं मिला।

रामू ने अगला प्रश्न किया,

रामू—” और फिर नौकरानी के साथ लांग ड्राइव
पर कौन गया था ? ”
कोई जवाब नहीं।

मालिक किचन से ड्राइंग रूम में आया और बोला,
मालिक—” तू सही बोल रहा है रामू।

अगर कोई किचन में हो तो उसे पुकारा गया अपना
नाम ही बस सुनाई देता है और कुछ नहीं।

अजब चमत्कार है , भाई..!!! “

WhatsApp Message – Safal Jeewan ka Raj

No comments :
एक बेटे ने पिता से पूछा – पापा ये ‘सफल जीवन’ क्या होता है ?

पिता, बेटे को पतंग उड़ाने ले गए।
बेटा पिता को ध्यान से पतंग उड़ाते देख रहा था…

थोड़ी देर बाद बेटा बोला,
पापा.. ये धागे की वजह से पतंग और ऊपर नहीं जा पा रही है, क्या हम इसे तोड़ दें !!
ये और ऊपर चली जाएगी…

पिता ने धागा तोड़ दिया ..

पतंग थोड़ा सा और ऊपर गई और उसके बाद लहरा कर नीचे आइ और दूर अनजान जगह पर जा कर गिर गई…

तब पिता ने बेटे को जीवन का दर्शन समझाया .,,,,

बेटा..
‘जिंदगी में हम जिस ऊंचाई पर हैं..
हमें अक्सर लगता की कुछ चीजें, जिनसे हम बंधे हैं वे हमें और ऊपर जाने से रोक रही हैं

जैसे :
घर,
परिवार,
अनुशासन,
माता-पिता आदि
और हम उनसे आजाद होना चाहते हैं…
वास्तव में यही वो धागे होते हैं जो हमें उस ऊंचाई पर बना के रखते हैं..
इन धागों के बिना हम एक बार तो ऊपर जायेंगे
परन्तु
बाद में हमारा वो ही हश्र होगा जो
बिन धागे की पतंग का हुआ…’

“अतः जीवन में यदि तुम ऊंचाइयों पर बने रहना चाहते हो तो, कभी भी इन धागों से रिश्ता मत तोड़ना..”
” धागे और पतंग जैसे जुड़ाव के सफल संतुलन से मिली हुई ऊंचाई को ही ‘सफल जीवन’ कहते हैं “.

NASA’s research on MARS – Funny Political Reactions

No comments :
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने घोषणा की कि उन्होंने मंगल ग्रह पर पानी खोज निकाला है. अब इस घटना पर हमारे देश की राजनीति में कैसी प्रतिक्रियाएं हुईं, जरा देखिये

–नरेन्द्र मोदी :
मितरों … 60 साल हो गए देश आज़ाद हुए, आज तक पानी मिला क्या ? (जनता – नहीं मिला …) तो अब मंगल ग्रह पर पानी मिलने के बाद मैं आप सबसे पूछना चाहता हूँ कि …

आपको बुध पर पानी चाहिए कि नही चाहिए ?… (जनता – चाहिए …)

आपको शुक्र पर पानी चाहिए कि नहीं चाहिए ?… (जनता – चाहिए…)

आपको शनि पर पानी चाहिए कि नहीं चाहिए ?… (जनता – चाहिए …)

तो आपसे मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि इस बिहार चुनाव में मुझे अपना आशीर्वाद दीजिये और भाजपा की सरकार बनवाइए ….

राहुल गांधी :

पानी … पानी क्या होता है ? …. आज मैं आपको बताता हूँ कि पानी क्या होता है ? …. पानी, दरअसल पानी होता है … ये जो मंगल ग्रह का पानी है, वो किसानों और मजदूरों का पानी है …. गरीबों का पानी है, और ये सूटबूट की सरकार …. ये मोदी सरकार … उस पानी को उद्योगपतियों को देना चाहती है…. लेकिन मैं आपको ये बताने आया हूँ कि हम ऐसा होने नहीं देंगे ….

अरविन्द केजरीवाल :

मंगल पर पानी ढूँढने के लिए मैं वैज्ञानिकों को बधाई देता हूँ लेकिन ये केंद्र की सरकार …. पानी का कंट्रोल अपने हाथों में रखना चाहती है, दिल्ली की चुनी हुई सरकार को पानी से दूर रखना चाहती है …

ओवैसी :

कोई ये न समझे कि मंगल के पानी पर सिर्फ किसी एक कौम का हक है …. ध्यान रहे कि उस पानी पर मुसलमानों का भी बराबर का हक है…

लालू यादव :

ई मंगल पे पानी, मंगल पे पानी, मंगल पे पानी का करता है रे ? धुत …! अरे ऊ तो बिहार का पानी है जो हमरे गया से जाता है …. गया में जा के पुरखों को पानी देते हो कि नहीं ? बोलिए ? उहै पानी पहुँचता है मंगल पे … बुडबक!

जी न्यूज़ :

यहाँ आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि मोदी जी इस देश के ऐसे पहले प्रधानमन्त्री बन गए हैं जिनके कार्यकाल में मंगल पर पानी मिला है …. !!!

दीपक चौरसिया :

इस वक़्त मैं मंगल पर हूँ और जैसा कि यहाँ मैं देख पा रहा हूँ ये दरअसल एक स्विमिंग पूल है, जो ललित मोदी का है, जो अपनी पत्नी के इलाज के लिए पेरिस हिल्टन के साथ यहाँ आये हुए हैं.

फेस्बुकिया मोदी भक्त :

… देख लो, इसे कहते हैं अच्छे दिन …. तुम लोग साले दाल की मंहगाई का रोना ही रोते रहना, बस !

Bhrastachar Joke – School Photo Shoot

No comments :
हेडमास्टर फोटो ग्राफरसे:- 20 रुपये बहुत होते है| स्कूल मे 1600 बच्चे है 10-10 रुपये मे फोटो निकालो.

हेडमास्टर अहिस्टंट से:- फोटो के लिये सभी बच्चोंसे 30-30 रुपये निकालो.

टीचर क्लास में:
सुनो बच्चो कल तुम लोगो का फोटो शूट होगा …
सब लोग अपने अपने घर से Rs.50/- ले कर आना

शरारती बच्चा :
ये सब टीचर लोगो की मिली भगत होती है…
एक फोटो के 20/- रूपये लगते है और हम लोगो से
50_50 रूपये लिए जा रहे है.

फिर हमारे पैसो से ये सब स्टाफ रूम में
बैठ के समोसा खाएंगे और हम बच्चों को मिलेगा ठेंगा.
भलाई का तो ज़माना ही नहीं रह गया ,, . .

At home-
शरारती बच्चा :
मम्मी कल स्कूल में ग्रुप फोटो शूट होना है
टीचर ने Rs.100/- रूपये मंगाए है .. . .

माँ : 100 rs!!
खुली लूट मचा रखी है इन लोगो ने ..
फिर हमारे पैसो से ये सब ऐश करेंगे.

रुक बेटा में तेरे पप्पा से मांगती हु …

मम्मी पापा से : अरे सुनते हो बच्चे के स्कूल में फोटो के लिए Rs.200 मांगे है !!”

ये इण्डिया है भाई हर जगह लूट मची है!

Latest Funny Joke – Boss ki Khubsoorat Secretary

No comments :
बॉस ने एक चुलबुली, निहायत ही खूबसूरत सेक्रेटरी को काम पर रखा..

लेकिन 10 दिन बाद ही 27वें माले से कूद
कर बॉस ने आत्महत्या कर ली!!

इंस्पेक्टर :-कमरे में उस वक़्त कौन मौज़ूद था ?
सेक्रेटरी:- जी,… मैं थी!

इंस्पेक्टर :- आख़िर हुआ क्या? उसने ख़ुदकुशी क्यूँ की?

सेक्रेटरी:- वह बहुत अच्छे इंसान थे,
एक दिन उन्होंने मुझे 2 लाख रुपये का ड्रेस उपहार में दिया ..

फिर एक दिन उन्होंने मुझे 15 लाख की कीमत वाला हीरों
का हार खरीद कर दिया .

परसों ही वह मेरे लिए 5 लाख की हीरे की अंगूठी ले कर
आए थे.. यह रही मेरी उंगली में..

इंस्पेक्टर :- फिर?
सेक्रेटरी:- आज उन्होनें मुझे शादी के लिए प्रपोज किया..

इंस्पेक्टर :- तो?

सेक्रेटरी:- तभी मेरे पापा का फोन आया, मैंने कहा :-
आप यहाँ होते तो देखते मेरे बॅस मुझे कितना प्यार करते हैं,
आप तो हमेशा बस यही कहते हो,
पप्पू बेटा लड़की बनकर मत घूमा कर।

.

.

शिक्षा :- Market में पैसा लगाने से पहले Product की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

Kanpuriya Joke – Happu Singh from Bhabhi Ji Ghar par hain

No comments :
हप्पुसिंह – डाक्टर साब हमाओ इलाज कर दे|
डॉक्टर – तुम्हारा ये हाल कैसे हुआ?

हप्पुजी– छत पे धरी थी 500 ईँटे, सब नेंचे ल्याने थी,

ऐसे 5-10 करके ल्याते तो परेशान हो जाते ।
सो हमने एक उपाय सोचो ।

छत पे धरी हती एक टंकी,
टंकी मे भर दई 500 ईँटे,
फिर एक रस्सा बांद दओ
और कुन्दा मे फँसाकें रस्सा नेंचे लटका दओ ।

हमने नेंचे जाके रस्सा पकडो
सो टंकी नेंचे लटक
गई ।

अब टंकी 500 किलो की
और हम धरे 50 किलो के
सो टंकी सरसरात नेंचे आ रई और हम सरसरात ऊपर
जा रए।
कुंदा से सर फूट गओ

टंकी जैसई नेंचे गिरी
सो उको तल्ला खुल गओ
और
सब ईँटे बाहर कड़ गई।

अब टंकी बची 25 किलो की
और हम हते 50 किलो के,
सो हम सरसरात नेंचे आ रए
और टंकी सरसरात ऊपर
जा रई।
हम जैसई गिरे ईटो के ढेर पे

सो हमाई करहाई टूट गई।
और
हमाए हाथ से रस्सा छूट गओ

अब रस्सा सरसरात ऊपर जा रओ
और टंकी सरसरात नेंचे
आ रई
और गिरी हमाई मूड़ पे,
सो हमाई खपड़िया फूट
गई।
बडी बिटम्मना है
अब तुमई अच्छो इलाज करो डाक्टर साब ।

डॉक्टर साहब बेहोश!

Share Market ka Paisa | Fadu Joke

No comments :
शेयर मार्केट में पैसा कैसे डूबता है ??

एक बार एक आदमी ने गाँव वालों से
कहा कि वो 100 रु. में एक बन्दर खरीदेगा,

ये सुनकर सभी गाँव वाले
नजदीकी जंगल की ओर दौड़ पड़े
और वहां से बन्दर पकड़ पकड़ कर 100
रु. में उस आदमी को बेचने लगे …….

कुछ दिन बाद ये सिलसिला कम हो गया और
लोगों की इस बात में दिलचस्पी कम
हो गयी …….

फिर उस आदमी ने
कहा की वो एक एक बन्दर के
लिए 200 रु. देगा ,
ये सुनकर लोग फिर बन्दर पकड़ने में लग गये।

लेकिन कुछ दिन बाद मामला फिर
ठंडा हो गया ….

अब उस आदमी ने
कहा कि वो बंदरों के लिए 500 रु. देगा ,
लेकिन क्यूंकि उसे शहर जाना था,
उसने इस काम के लिए एक असिस्टेंट
नियुक्त कर दिया ……..

500 रु. सुनकर गाँव वाले बदहवास
हो गए, लेकिन पहले ही लगभग सारे बन्दर
पकड़े जा चुके थे इसलिए उन्हें कोई हाथ
नहीं लगा ……।

तब उस आदमी का असिस्टेंट उनसे आकर
कहता है …..
“आप लोग चाहें तो सर के पिंजरे में
से 400 -400 रु. में बन्दर खरीद सकते हैं ,
जब सर आ जाएँ तो 500-500 में बेच दीजियेगा।”

गाँव वालों को ये प्रस्ताव भा गया और उन्होंने (100-200 रु. में बेचे हुए) सारे बन्दर 400 – 400 रु. में खरीद लिए ….।

अगले दिन न वहां कोई असिस्टेंट था और न ही कोई सर.।

बस बन्दर ही बन्दर…!!

Ek Choti Si Bhul Ho Gai

No comments :
एक राजा था। उसने दस खूंखार जंगली कुत्ते पाल रखे थे।
उसके दरबारियों और मंत्रियों से जब कोई मामूली सी भी गलती हो जाती तो वह उन्हें उन कुत्तों को ही खिला देता।
एक बार उसके एक विश्वासपात्र सेवक से एक छोटी सी भूल हो गयी,
राजा ने उसे भी उन्हीं कुत्तों के सामने डालने का हुक्म सुना दिया।
उस सेवक ने उसे अपने दस साल की सेवा का वास्ता दिया,
मगर राजा ने उसकी एक न सुनी।
फिर उसने अपने लिए दस दिन की मोहलत माँगी जो उसे मिल गयी।
अब वह आदमी उन कुत्तों के रखवाले और सेवक के पास गया
और उससे विनती की कि वह उसे दस दिन के लिए अपने साथ काम करने का अवसर दे।
किस्मत उसके साथ थी, उस रखवाले ने उसे अपने साथ रख लिया।
दस दिनों तक उसने उन कुत्तों को खिलाया, पिलाया, नहलाया, सहलाया और खूब सेवा की।
आखिर फैसले वाले दिन राजा ने जब उसे उन कुत्तों के सामने फेंकवा दिया तो वे उसे चाटने लगे, उसके सामने दुम हिलाने और लोटने लगे।
राजा को बड़ा आश्चर्य हुआ।
उसके पूछने पर उस आदमी ने बताया कि महाराज इन कुत्तों ने मेरी मात्र दस दिन की सेवा का इतना मान दिया
बस महाराज ने वर्षों की सेवा को एक छोटी सी भूल पर भुला दिया।
राजा को अपनी गलती का अहसास हो गया।
और उसने उस आदमी को तुरंत
...
..
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
...
.
...
.
.
.
.
.
.
भूखे मगरमच्छों के सामने डलवा दिया।
सीख:- आखिरी फैसला मैनेजमेंट का ही होता है उसपर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता…
प्राइवेट एवम् सरकारी कर्मचारियों को समर्पित

Emotional WhatsApp Message on Parents

No comments :
बड़े गुस्से से मैं घर से चला आया ..

इतना गुस्सा था की गलती से पापा के ही जूते पहन के निकल गया
मैं आज बस घर छोड़ दूंगा, और तभी लौटूंगा जब बहुत बड़ा आदमी बन जाऊंगा …

जब मोटर साइकिल नहीं दिलवा सकते थे, तो क्यूँ इंजीनियर बनाने के सपने देखतें है …..
आज मैं पापा का पर्स भी उठा लाया था …. जिसे किसी को हाथ तक न लगाने देते थे …

मुझे पता है इस पर्स मैं जरुर पैसो के हिसाब की डायरी होगी ….
पता तो चले कितना माल छुपाया है …..माँ से भी …
इसीलिए हाथ नहीं लगाने देते किसी को..

जैसे ही मैं कच्चे रास्ते से सड़क पर आया, मुझे लगा जूतों में कुछ चुभ रहा है ….
मैंने जूता निकाल कर देखा …..
मेरी एडी से थोडा सा खून रिस आया था …
जूते की कोई कील निकली हुयी थी, दर्द तो हुआ पर गुस्सा बहुत था ..

और मुझे जाना ही था घर छोड़कर …

जैसे ही कुछ दूर चला ….
मुझे पांवो में गिला गिला लगा, सड़क पर पानी बिखरा पड़ा था ….
पाँव उठा के देखा तो जूते का तला टुटा था …..

जैसे तेसे लंगडाकर बस स्टॉप पहुंचा, पता चला एक घंटे तक कोई बस नहीं थी …..

मैंने सोचा क्यों न पर्स की तलाशी ली जाये ….

मैंने पर्स खोला, एक पर्ची दिखाई दी, लिखा था..
लैपटॉप के लिए 40 हजार उधार लिए
पर लैपटॉप तो घर मैं मेरे पास है ?

दूसरा एक मुड़ा हुआ पन्ना देखा, उसमे उनके ऑफिस की किसी हॉबी डे का लिखा था
उन्होंने हॉबी लिखी अच्छे जूते पहनना ……
ओह….अच्छे जुते पहनना ???
पर उनके जुते तो ………..!!!!

माँ पिछले चार महीने से हर पहली को कहती है नए जुते ले लो …
और वे हर बार कहते “अभी तो 6 महीने जूते और चलेंगे ..”
मैं अब समझा कितने चलेंगे

……तीसरी पर्ची ……….
पुराना स्कूटर दीजिये एक्सचेंज में नयी मोटर साइकिल ले जाइये …
पढ़ते ही दिमाग घूम गया…..
पापा का स्कूटर ………….
ओह्ह्ह्ह

मैं घर की और भागा……..
अब पांवो में वो कील नही चुभ रही थी ….

मैं घर पहुंचा …..
न पापा थे न स्कूटर …………..
ओह्ह्ह नही
मैं समझ गया कहाँ गए ….

मैं दौड़ा …..
और
एजेंसी पर पहुंचा……
पापा वहीँ थे ……………

मैंने उनको गले से लगा लिया, और आंसुओ से उनका कन्धा भिगो दिया ..

…..नहीं…पापा नहीं…….. मुझे नहीं चाहिए मोटर साइकिल…

बस आप नए जुते ले लो और मुझे अब बड़ा आदमी बनना है..

वो भी आपके तरीके से …।।

“माँ” एक ऐसी बैंक है जहाँ आप हर भावना और दुख जमा कर सकते है…

               और
“पापा” एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है जिनके पास बैलेंस न होते हुए भी हमारे सपने पूरे करने की कोशिश करते है…. 🙁 🙂

Dada Aur Dadi ke jawani ke din

No comments :
एक दादा और एक दादी ने अपनी जवानी के दिनों को ताज़ा और relive करने की सोची.

उन्होन्ने प्लान किया कि वो एक बार शादी से पहले के दिनों की तरह छुप कर नदी किनारे मिलेंगे.

.
.
.

दादा तैयार शैयार होकर, बांके स्टाइल वाला बाल संवार कर, लंबी टहनी वाला खूबसूरत लाल गुलाब हाथ में लेकर नदी किनारे की पुरानी जगह पहूंच गये. उनका उत्सुक इंतज़ार शुरू हो गया. ताज़ी ठंढी हवा बहुत रोमैंटिक लग रही थी.

.
.
.

.
.
एक घंटा गुजरा, दूसरा भी, यहां तक कि तीसरा भी . पर दादी दूर दूर तक नहीं दिखी.

दादा अपना सेलफोन भी नहीं ले गये थे क्यों कि उनके तब के वक्त में तो PCO भी नहीं होते थे. नदी किनारे तो नहीं ही.

.
.
.

दादा को फ़िक्र नहीं हुई, बहुत गुस्सा आया .

झल्लाते हुए घर पहुंचे …….
…….
…….
तो देखा

दादी
.कुर्सी पर बैठी मुस्करा रही थी.

.दादा, लाल पीले होते हुए

” तुम आयीं क्यों
नहीं ?”

दादी, शरमाते हुए.

.”मम्मी ने आने नहीं दिया.”

दो पैग के बाद

दुनिया में पहली बार दारू बनाने की भट्ठी
एक बरगद के पेड़ के नीचे लगी थी |
पेड़ पर एक कोयल और एक तोता रहते थे |
पेड़ के नीचे एक शेर और एक सूअर अक्सर आराम करने आते थे |
पहले ही दिन दारू बनाते समय भट्ठी से आग लग गयी |
आग में कोयल, तोता, शेर और सूअर जल कर मर गए और चारों की आत्मा सदा के लिए दारू में प्रवेश कर गयी
अब नतीजा ये हुआ कि -------
दो पैग के बाद
कोयल की आत्मा का असर और मीठे बोल चालू |
      तीसरे पैग के बाद
तोते की तरह एक ही बात की  रटन और टें टें टें |
चौथे पैग के बाद
शेर की आत्मा का असर और फिर   मुहल्ले का दादा बन गए |
और 6-7 पैग के बाद
सूअर की आत्मा जग जाती है और फिर तो आप जानते ही होंगे कि कैसे नाली से उठा कर लाना पड़ता है